परमवीर चक्र विजेता सीरिज भाग 1: विजेताओं की सूचि|


परमवीर चक्र विजेता सीरिज भाग 1: विजेताओं की सूची|



परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान, एक ऐसा सैन्य शौर्य सम्मान जो की शत्रु सेना की उपस्थिति/युद्ध के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन, शुर्विरता एवं त्याग के लिए दिया जाता है| ज्यादातर स्थितियों में यह सम्मान भारतीय शूरवीरो को मरणोपरांत ही मिल पाया है|परमवीर चक्र नामक इस सर्वोच्च सैन्य सम्मान की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी जब भारत गणराज्य घोषित हुआ था| भारतीय सेना के किसी भी अंग के अधिकारी या कर्मचारी इस इस पुरस्कार को पाने के पात्र होते है एवं भारत के सबसे सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समझा जाता है|


परमवीर चक्र एवं रिबन
 लेफ्टिनेंट या या उसके नीचे के पदों पर के सैन्य कर्मचारियों को अगर यह पुरस्कार मिलता है तो विजेता या उसके आश्रितों को भारत सरकार से एक पेंशन राशि भी दिए जाने का प्रावधान है| हालाँकि भारत सरकार की तरफ से सैन्य विधवाओं को उनके पुनर्विवाह या मृत्यु से पूर्व तक दी जाने वाली राशि इतनी कम है (1500 रूपए मात्र) कि हमेशा विवादों में घिरी रहती है और कई राज्य सरकारें इससे कहीं अधिक राशि पेंशन के तौर पर देतीं हैं|





 परमवीर चक्र हासिल करनेवाले वीरों की सूची


अनुक्रम
संख्या
नाम
रेजीमेंट
तिथि
स्थान
टिप्पणी
1
IC-521
चौथी बटालियन, कुमाऊँ रेजीमेंट
3 नवंबर, 1947
बड़गाम, कश्मीर
मरणोपरांत
2
IC-22356
पहली बटालियन, सिख रेजीमेंट
13 अक्तूबर, 1948
टिथवाल, कश्मीर
3
SS-14246
इंडियन कार्प्स आफ इंजिनयर्स
8 अप्रैल, 1948
नौशेरा, कश्मीर
4
27373
पहली बटालियन, राजपूत रेजीमेंट
फरवरी 1948
नौशेरा, कश्मीर
मरणोपरांत
5
2831592
कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
छठी बटालियन, राजपूताना रायफ़ल्स
17-18 जुलाई, 1948
टिथवाल, कश्मीर
मरणोपरांत
6
IC-8497
कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया
तीसरी बटालियन, 1 गोरखा रायफ़ल्स
5 दिसंबर, 1961
एलिजाबेथ विले, कातांगा, कांगो
मरणोपरांत
7
IC-7990
मेजर धन सिंह थापा
पहली बटालियन, गोरखा रायफ़ल्स
20 अक्तूबर, 1962
लद्दाख,
8
JC-4547
सूबेदार जोगिंदर सिंह
पहली बटालियन, सिख रेजीमेंट
23 अक्तूबर, 1962
तोंगपेन ला, नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी, भारत
मरणोपरांत
9
IC-7990
मेजर शैतान सिंह
तेरहवीं बटालियन, कुमाऊँ रेजीमेंट
18 नवंबर, 1962
रेज़ांग ला
मरणोपरांत
10
2639885
कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद
चौथी बटालियन, बॉम्बे ग्रेनेडियर्स
10 सितंबर, 1965
चीमा, खेमकरण सेक्टर
मरणोपरांत
11
IC-5565
लेफ्टीनेंट कर्नल आर्देशिर तारापोर
द पूना हार्स
15 अक्तूबर, 1965
फिलौरा, स्यालकोट सेक्टर, पाकिस्तान
मरणोपरांत
12
4239746
लांस नायक अल्बर्ट एक्का
चौदह वीं बटालियन, बिहार रेजीमेंट
3 दिसंबर, 1971
गंगा सागर
मरणोपरांत
13
10877 F(P)
फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों
अठारहवीं स्क्वैड्रन, भारतीय वायुसेना
14 दिसंबर, 1971
श्रीनगर, कश्मीर
मरणोपरांत
14
IC-25067
लेफ्टीनेंट अरुण क्षेत्रपाल
पूना हार्स
16 दिसंबर, 1971
जरपाल, शकरगढ़ सेक्टर
मरणोपरांत
15
IC-14608
मेजर होशियार सिंह
तीसरी बटालियन, बॉम्बे ग्रेनेडियर्स
17 दिसंबर, 1971
बसंतार नदी, शकरगढ़ सेक्टर
16
JC-155825
नायक सूबेदार बन्ना सिंह
आठवीं बटालियन, जम्मू कश्मीर लाइट इनफेन्ट्री
23 जून, 1987
सियाचिन ग्लेशियर, जम्मू कश्मीर
जीवित
17
IC-32907
मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
आठवीं बटालियन, महार रेजीमेंट
25 नवंबर, 1987
श्रीलंका
मरणोपरांत
18
IC-56959
लेफ्टीनेंट मनोज कुमार पांडे
प्रथम बटालियन, 11 गोरखा रायफ़ल्स
3 जुलाई, 1999
ज़ुबेर टाप, बटालिक सेक्टर, कारगिल क्षेत्र, जम्मू कश्मीर
मरणोपरांत
19
2690572
ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव
अठारहवीं बटालियन, द ग्रेनेडियर्स
4 जुलाई, 1999
टाइगर हिल्स, कारगिल क्षेत्र
जीवित
20
13760533
राइफलमैन संजय कुमार
तेरहवीं बटालियन, जम्मू कश्मीर रायफ़ल्स
5 जुलाई, 1999
फ्लैट टाप क्षेत्र, कारगिल
जीवित
21
IC-57556
कैप्टन विक्रम बत्रा
तेरहवीं बटालियन, जम्मू कश्मीर रायफ़ल्स
6 जुलाई, 1999
बिंदु 5140, बिंदु 4875, कारगिल क्षेत्र
मरणोपरांत

उपरोक्त सूची में केवल मेजर सूबेदार बाना सिंह ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति थे जो कारगिल युद्ध के वक़्त तक जीवित थे| सूबेदार मेजर बाना सिंह जम्मू कश्मीर लाइट इनफेन्ट्री की आठवीं रेजीमेंट में कार्यरत थे।

दोस्तों मै परमवीर चक्र विजेता के नाम से एक और ब्लॉग सीरिज ले कर आया हूँ| इस सीरिज में मैं परमवीर चक्र विजेताओं की जानकारी जहाँ तक हो सकेगी पुरे डिटेल के साथ उपलब्ध करवाऊंगा| उनके जन्म से ले कर उनकी आखिरी साँस तक और साथ ही अगर संभव हो सकेगा तो वर्तमान में उनकी पारिवारिक स्थिति और हालत को भी आप लोगों के समक्ष लाने का प्रयास करूँगा|
मेरा यह प्रयास आप लोगों को कैसा लगा कमेन्ट कर जरुर बताएं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ